May 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोसाबाड़ी फेस-1 दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न – विवेक पांडेय पुनः अध्यक्ष चुने गए, भव्य उत्सव की तैयारियां शुरू

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। कोसाबाड़ी फेस-1 स्थित दशहरा मैदान के पूजा कार्यालय में दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति की सामान्य बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2024 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और आगामी वर्ष 2025 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से विवेक पांडेय को एक बार फिर समिति का अध्यक्ष चुना गया। उन्हें नई कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस अवसर पर वर्ष 2025 में दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने का संकल्प लिया गया।

समिति ने निर्णय लिया कि इस बार भी दुर्गा पंडाल का निर्माण भव्य और आकर्षक शैली में होगा। डांडिया, गरबा, भजन-संध्या और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर शहरवासियों को यादगार अनुभव प्रदान किया जाएगा।

शहर की सबसे बड़ी मानी जाने वाली इस पूजा समिति की बैठक में संरक्षक अशोक तिवारी, सी.एस. ठाकुर, रामनरेश दुबे, के.एम. बाबू, रामकुमार साहू, गोरे लाल राठौर, रूपेश शर्मा, अंकित तिवारी, अमित पटेल, पवन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक की जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी दीपक साहू ने दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.