कपिलेश्वरनाथ महिला मंडल के सावन उत्सव में महापौर संजू देवी राजपूत रहीं मुख्य अतिथि – महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। पं. रविशंकर शुक्ल नगर स्थित कपिलेश्वरनाथ महिला मंडल सेवा समिति द्वारा गुरुवार 31 जुलाई 2025 को सावन उत्सव का भव्य आयोजन कपिलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।




सावन उत्सव की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से हुई। महापौर संजू देवी राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि सावन का महीना उत्साह, भक्ति और उमंग का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है।




दिनभर चले इस आयोजन में महिलाओं और बच्चों ने सावन गीत, समूह नृत्य, मटका रेस, पेंटिंग, सुग्गा प्रतियोगिता, आउटस्टैंडिंग सावन सुंदरी, सावन रानी तथा फैन्सी ड्रेस जैसी कई प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पांच चरणों में संपन्न हुई सावन रानी और सावन सुंदरी प्रतियोगिताओं (परिचय, प्रश्नोत्तरी/कैट वॉक, ड्रेसअप, श्रृंगार मेहँदी और वोटिंग) ने सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। महापौर ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और आयोजक समिति की सराहना की।
आयोजन के सफल संचालन में महिला मंडल की पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।
आयोजक:
कपिलेश्वरनाथ महिला मंडल सेवा समिति, पं. रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा (छ.ग.)


