July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा के जेन्जरा बायपास के गड्ढों में फंसे 2 ट्रक

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा के जेन्जरा ढेलवाडीह पर मौजूद गढ्ढों को लेकर लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के नतीजे अब सामने आ रहे हैं। इस रास्ते पर पिछली रात दो ट्रक फंस गए। इससे गाड़ी के कर्मचारी के साथ अन्य लोग परेशान हुए। रास्ता भी बाधित हो गया। कटघोरा नगर से बिलासपुर की दिशा में वाहनों को डायवर्ट करने व ट्राफिक के दवाब को कम करने बायपास बनाया गया है।
रात अलग-अलग दिशा से आ रहे 2 वाहन गढ्ढे में फंस गये। इससे आवाजाही बाधित हुई। इन गाडिय़ों को हटाने के लिए कोशिश की जा रही है। बताया गया कि भारी वाहनों के फसने से बायपास में आवागमन प्रभावित हो गया है। लोगों ने कहा कि अगर समय पर लोक निर्माण विभाग ने गंभीरता दिखाई होती तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.