March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*डॉ कलाम यूथ स्टार्टअप अवॉर्ड 2.0 कार्यक्रम के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश बैठक संपन्न*


  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया डॉ. कलाम को नमन*

*डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आयोजित की श्रद्धांजलि समारोह*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आज भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. ए.पी.जे. कलाम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा उनके जीवन, कार्य और भारत के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।

 

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि डॉ. कलाम न केवल एक महान वैज्ञानिक थे, बल्कि एक प्रेरक नेता, शिक्षक और युवाओं के मार्गदर्शक भी थे। उनका जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उपस्थित लोगों ने डॉ. कलाम के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री एवं नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, प्रदेश प्रभारी सद्दाम खान, प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद,आरिफ खान, प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, मख्मूर इकबाल, नजमा अजीम जी, मिर्जा एजाज बेग, तौकीर राजा, अकरम कुरैशी, सैफुद्दीन, यूनुस कुरैशी, सचिन मसीह एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त जिला अध्यक्ष कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.