August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय सम्मेलन संपन्न*

1 min read

*सरायपाली में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, पिछड़ा वर्ग उत्थान हेतु भाजपा सरकार की नीतियों को बताया ऐतिहासिक*

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/सरायपाली (मंडी प्रांगण) भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय भव्य सम्मेलन रविवार को सरायपाली के मंडी प्रांगण में अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन संगठनात्मक दृष्टि से ऐतिहासिक रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री, भाजपा के शीर्षस्थ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाजजन शामिल हुए।

कार्यक्रम के मंच पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज के लिए किए जा रहे कार्यों को विस्तार से रखा और आने वाले समय में समाज को और सशक्त करने की दिशा में पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया।

 

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाना है। उन्होंने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए पूरी ऊर्जा से जुटने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश की राजनीति में पिछड़ा वर्ग निर्णायक भूमिका निभा रहा है, और यह भाजपा की समावेशी सोच का परिणाम है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और सामाजिक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के हर कोने में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं पहुँची हैं, जिससे पिछड़ा वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा सिर्फ नारों की नहीं, धरातल पर काम करने वाली पार्टी है। पिछड़ा वर्ग के लिए छात्रवृत्ति, स्वरोजगार योजनाएं, आरक्षण, कौशल विकास प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि आगामी बजट में पिछड़ा वर्ग के लिए और भी सशक्त योजनाएं लाई जाएंगी।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पिछड़ा वर्ग समाज के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित है। उन्होंने बताया कि हाल ही में लागू की गई योजनाओं का सीधा लाभ समाज के युवाओं, किसानों और व्यापारियों को मिला है। भाजपा सरकार सामाजिक समरसता और आर्थिक मजबूती की दिशा में प्रतिबद्ध है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने 57 वर्षों तक देश पर राज किया, लेकिन पिछड़ा वर्ग की जनगणना कराने की कभी पहल नहीं की। कांग्रेस नेताओं ने जानबूझकर ओबीसी वर्ग को हाशिये पर रखा और उनके हक से वंचित किया। राहुल गांधी के परनाना, नानी, पिता और यूपीए की अध्यक्ष रही उनकी मां ने भी इस वर्ग के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। आज जब कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक रही है, तो पिछड़ा वर्ग याद रही है और वे माफी मांग रहे हैं, लेकिन देश की जनता कांग्रेस की ऐतिहासिक गलती को भुलाने वाली नहीं है।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की पूर्ववर्ती सरकार ने पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने का नाटक किया और फिर अपने ही व्यक्ति को कोर्ट भेजकर उस पर रोक लगवा दी। ये पूरी प्रक्रिया सिर्फ दिखावा थी, जिससे प्रदेश के ओबीसी समाज को ठगा गया। उन्होंने इसे कांग्रेस की दोहरी नीति और ओबीसी विरोधी मानसिकता का प्रमाण बताया।

श्री साव ने मोदी सरकार के एक देश, एक चुनाव पर भी विचार साझा किया। लोगों ने एक स्वर में देश में एक साथ चुनाव कराने की बात कही। वहीं एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत पौधारोपण करने संकल्पित किया।

सम्मेलन के दौरान आरक्षण, शिक्षा, स्वरोजगार, सामाजिक न्याय और राजनीतिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी की योजनाओं को ग्राम स्तर तक पहुँचाने हेतु विशेष कार्ययोजना की घोषणा की गई। साथ ही युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में निम्न विशिष्टजन एवं पदाधिकारीगण मंच और आयोजन स्थल पर विशेष रूप से उपस्थित रहे —
बसना विधायक संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष महासमुंद येतराम साहू, बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु साहू,प्रदेश मंत्री
देवदत्त साहू, कामता पटेल होरी लाल सिंहा, अशोक सिंहा, भूपेंद्र शंकर सेन, श्रवण यदु, नरेन्द्र निर्मलकर, तामेश्वर साहू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तर सिंह नायक, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष सरायपाली सरस्वती पटेल, जनपद अध्यक्ष सरायपाली लक्ष्मी पटेल, प्रदेश मंत्री अशोक सिंह, जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विपिन उपबेजा, जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, जिला सह-कोषाध्यक्ष धनेश नायक, जिला महामंत्री दुलीकेशन साहू, जनपद उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष हेमंत प्रधान, मंडल अध्यक्ष – गुंजन अग्रवाल, दण्डधर साव, अनिल साहू, नीलांबर तांडी सहित डेविड चौधरी, दिलेश्वरी निराला (अध्यक्ष – जनपद पंचायत बसना) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अघरिया समाज मंच उषा पटेल।

कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.