July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दीपिका मंडल में 124वां मन की बात कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सुना गया

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा दीपिका मंडल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 124वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंडल के बूथ क्रमांक 115 और 116 में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को बड़े ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, दीपिका मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे, महामंत्री श्री धर्म तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिवारी, युवा नेता सत्यम यादव, युवा नेता संजय अग्रवाल तथा युवा नेता गौकरण कंवर और लाल बाई दीदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए सभी ने जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति ने कहा कि मन की बात देश को जोड़ने वाला कार्यक्रम है जो हर वर्ग के लोगों को प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.