August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के हस्तक्षेप से शुरू हुआ कुचेना मार्ग की मरम्मत का काम, सुनीता पाटले व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में निरीक्षण

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा – एनटीपीसी एवं रेलवे अधिकारियों और ठेकेदारों की मनमानी के कारण बीते शुक्रवार तड़के सुबह कोरबा कुसमुंडा से गेवरा दीपका को जोड़ने वाली कुचेना क्षेत्र की सड़क धंस जाने से चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी। दोपहिया वाहन भी जैसे-तैसे आवाजाही कर रहे थे।

स्थानीय लोगों की इस गंभीर समस्या की जानकारी जब कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को मिली, तो उन्होंने तुरंत जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। विधायक के सख्त निर्देश के बाद शनिवार सुबह से सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ हुआ।

मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने स्वयं विधायक प्रेमचंद पटेल मौके पर पहुंचे और लगभग आधे घंटे तक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे और उन्होंने सड़क की समस्या के साथ-साथ अंडर ब्रिज निर्माण, रेल लाइन से हो रही दुर्घटनाओं व अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विधायक को दीं।

विधायक ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क को मजबूती और गुणवत्तापूर्ण तरीके से तैयार किया जाए। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि भविष्य में यदि दोबारा इस प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को परिणाम भुगतने होंगे।

इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले, बांकीमोंगरा मंडल महामंत्री श्री विकेश झा, सुखदिप सिंह, राजेश पटेल, रामेश्वर सोनी, अभिषेक पटेल, अभिलाषा पटेल, रावेंद्र, नागेंद्र, लखन सिंगला, लक्ष्मण कंवर, राकेश पटेल, राधे गोल्डी सहित कुसमुंडा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक के हस्तक्षेप से कुचेना मार्ग की मरम्मत का काम अब तेज गति से जारी है, जिससे क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही राहत मिलने लगेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.