August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शंभू शक्ति सेना की जिला बैठक संपन्न, विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस के सफल आयोजन हेतु बनी कमेटियां

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ के सभागार में आज दिनांक 27 जुलाई 2025 को शंभू शक्ति सेना कोरबा जिले की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के पांचों ब्लॉकों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से पांचों ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों सहित नई कमेटी गठित करने की अनुशंसा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस के अंतर्गत आयोजित होने वाले भव्य पांच दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रहा। इस आयोजन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, पारंपरिक खेलकूद, रंगोली प्रतियोगिता, ट्राइबल फैशन शो, ट्राइबल आर्ट प्रदर्शनी, मेडिकल कैंप, कबड्डी प्रतियोगिता, तीरंदाजी प्रतियोगिता एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

समापन समारोह 11 जुलाई 2025 को भव्य रूप से आयोजित होगा। इसमें अतिथियों के स्वागत, पारितोषिक वितरण, समाज प्रमुखों का अभिनंदन, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा, आवास एवं आवागमन की संपूर्ण जिम्मेदारियां अलग-अलग कमेटियों को सौंपी जाएंगी।

इस अवसर पर बिलासपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता पूजा बघेल एवं श्री धनुवार को शंभू शक्ति सेना की सदस्यता प्रदान की गई। सदस्यता का वितरण आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान ने किया।

अपने उद्बोधन में श्री मोहन सिंह प्रधान ने शंभू शक्ति सेना के सैनिकों को समाज की रूढ़ि, परंपरा, नशामुक्ति, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। शक्तिपीठ के उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राज ने भी संगठन के कार्यों को और सशक्त करने के लिए युवाओं को आगे आने का संदेश दिया। वहीं संगठन प्रमुख श्री रमेश सिरका ने सभी से आगामी कार्यक्रमों में मजबूत भागीदारी का आवाहन किया।

कार्यक्रम में शंभू शक्ति सेना महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री सुनीता सिरका, सोशल मीडिया प्रभारी श्री लव कुमार मांझी एवं जिला अध्यक्ष श्री सरजू कुमार सरोटीया भी उपस्थित रहे।

मोहन सिंह प्रधान
संरक्षक, आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.