August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मन की बात के 124वें संस्करण में शामिल हुए विधायक चैतराम अटामी और जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन

1 min read

दंतेवाड़ा, 27 जुलाई।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल दंतेवाड़ा****/  भारतीय जनता पार्टी गीदम मंडल के बूथ क्रमांक 59 में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 124वें संस्करण का सीधा प्रसारण उत्साह और गंभीरता के साथ सुना गया। इस अवसर पर दंतेवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता और विधायक चैतराम अटामी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक चैतराम अटामी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए कहा कि “मन की बात” देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला प्रेरणादायी मंच है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के विचार समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके संदेश को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि मन की बात केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि यह सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक चेतना को जागृत करने का सशक्त प्रयास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री जी के विचारों को प्रेरणा बनाकर जन-जन तक सकारात्मक बदलाव के संदेश को फैलाएं।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को आत्मसात करते हुए उन्हें अपने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.