March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पसान मंडल के बूथ 88 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात का 124वां एपिसोड

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  पसान। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 124वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण पसान मंडल के बूथ क्रमांक 88 में उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पूरे उत्साह से मन की बात का श्रवण किया।

प्रधानमंत्री जी के इस 124वें एपिसोड में स्वच्छता अभियान, युवाओं की उर्जा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी जैसे कई प्रेरणादायी विषयों पर चर्चा हुई। प्रसारण के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ता और नागरिक इन संदेशों को ध्यानपूर्वक सुनते रहे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कहा कि मन की बात देश की सकारात्मक सोच को बढ़ाने वाला और जन-जन को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है।

इस अवसर पर बूथ क्रमांक 88 में भाजपा के मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक एवं स्थानीय ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री जी के इन विचारों और संदेशों को प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचाकर समाज को जागरूक और सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पसान मंडल के इस कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और एकजुटता का अद्भुत माहौल निर्मित किया और मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प मजबूत किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.