March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको नगर मंडल के बूथ 124 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात, महापौर संजू देवी राजपूत और वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बालको नगर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 124वें एपिसोड का सीधा प्रसारण बालको नगर मंडल के बूथ क्रमांक 124 में बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बूथ संयोजक श्री लाल बहादुर चौहान के निवास पर हुआ, जहां कार्यकर्ताओं और बस्तीवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली।

 

कार्यक्रम में सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी का प्रेरक संदेश सुना। मन की बात के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, अंतरिक्ष विज्ञान, और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर विस्तृत विचार साझा किए। सभी उपस्थित लोगों ने अत्यंत ध्यान और उत्साह के साथ इस प्रसारण का श्रवण किया।

 

इस मौके पर बालको नगर की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, MIC सदस्य एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल तथा मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव भी मौजूद रहे। इनकी उपस्थिति से कार्यक्रम का माहौल और भी ऊर्जावान बना। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात किया और यह संकल्प लिया कि इन संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

 

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुमित तिवारी, पूर्व पार्षद लोकेश चौहान, महामंत्री जय राठौर, महामंत्री संपत यादव, लखन चंद्रा, मंडल उपाध्यक्ष मनोज भारिया, दिलीप प्रजापति, संजय साहू, रेणु प्रसाद, मंडल मंत्री महेश्वरी गोस्वामी, मीना डहरिया, भुनेश्वरी लखन चंद्रा, राजा शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रुणीजा, पार्षद मंगल बंदे, के.के. राजू, राजकुमार अज्ञेय, लाल बहादुर चौहान, सुबोध पांडेय, नारायण, निखिल, देवेंद्र पाठक, घनश्याम पटेल, रामकुमार राठौर, रवि रंजन, विनय यादव, हेमलता निर्मलकर, नारायणी दुबे, अनीता वैष्णव, उमा देवी, ज्योति कौशिक, किशोर कुमार दुबे, पूर्णिमा बर्मन, गौरी चौहान, बृहस्पति चौहान, विरस चौहान और जावा देवी चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री जय राठौर ने किया तथा समापन अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मनोज भारिया ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

मन की बात कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं और नागरिकों में एक नया उत्साह दिखाई दिया। सभी ने एकस्वर में कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा साझा किए गए विचार केवल प्रेरणादायी ही नहीं बल्कि देश को नई दिशा देने वाले हैं। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि मोदी जी के संदेशों को घर-घर और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस तरह बालको नगर मंडल बूथ 124 में आयोजित मन की बात कार्यक्रम संगठन की एकजुटता और देशहित में योगदान की प्रेरणा का सशक्त उदाहरण बन गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.