August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा के साथ वार्ड 12 नई बस्ती में मन की बात का सामूहिक श्रवण

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 124वें संस्करण का सामूहिक श्रवण वार्ड क्रमांक 12 नई बस्ती के बूथ क्रमांक 221 में किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छता, नवाचार, अंतरिक्ष विज्ञान, मत्स्य पालन और जनभागीदारी से जुड़े प्रेरणादायी विषयों पर अपने विचार साझा किए, जिन्हें उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने ध्यानपूर्वक सुना।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, कोरबा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह, पार्षद श्रीमती सुलोचना यादव, पार्षद श्री युगल कैवर्त, मंडल उपाध्यक्ष श्री सूरज पांडे, महामंत्री श्री राम शंकर साहू, श्री नवनीत राहुल शुक्ला, मंत्री श्री विजय गुप्ता, पूर्व पार्षद श्री नवीन अरोरा, श्री भोलू यादव, श्री उदय श्रीवास्तव, श्री गिरीश नामदेव, श्री प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित रहे।

मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के संदेश समाज में सकारात्मक सोच, जनजागरूकता और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरणा देते हैं। सभी ने यह संकल्प लिया कि इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.