August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भारतीय जनता पार्टी बांकीमोंगरा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित – उदय शर्मा बने अध्यक्ष, मुकेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी के निर्देशानुसार एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय जी की सहमति से जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी जी द्वारा भाजपा बांकीमोंगरा मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
घोषित सूची के अनुसार मंडल अध्यक्ष का दायित्व श्री उदय शर्मा को सौंपा गया है। उपाध्यक्ष पद पर विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती आनन्दी कुमारी धानदी, सालिक राम दुबे और सुन्दर बंजारे को जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री पद पर विवेक झा और श्रीमती अनीता राजपूत को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा मंत्री पद पर श्रीमती गौरी केवट, रितेश अग्रवाल, श्रीमती कविता यादव और प्रणय मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जबकि मुकेश कुमार अग्रवाल को मंडल का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

भाजपा की नई टीम के गठन से बांकीमोंगरा मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.