August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सावन की फुहारों संग छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग – भाजपा महिला मोर्चा का सावन उत्सव बना यादगार

1 min read

सुवा नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक वेशभूषा ने भाजपा जिला कार्यालय को सांस्कृतिक आभा से भर दिया, घंटों तक गीत-संगीत और उल्लास का माहौल

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  सावन के हरियाले मौसम में शुक्रवार का दिन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के लिए विशेष रहा। टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय का परिसर आज लोक संस्कृति, छत्तीसगढ़ी परंपरा और उत्सव की ऊर्जा से सराबोर हो उठा। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सावन महोत्सव ने इस बरसाती मौसम को और भी यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में मां सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद जैसे ही लोकधुनें गूंजी, पूरा परिसर लोककला के रंगों में रंग गया

मंच पर प्रमिला सागर, उर्वशी राठौर और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत सुवा नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, धनकुमारी गर्ग, शीतला विश्वकर्मा, स्मिता सिंह, प्रीति स्वर्णकार सावित्री और अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ी रीमिक्स गीतों पर सामूहिक नृत्य कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।

 

पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं लोकगीतों की धुन पर झूमती रहीं। हर प्रस्तुति के साथ वातावरण में संस्कृति की महक और उल्लास का संचार होता रहा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, महिला मंडल की अध्यक्ष, मंत्री, पार्षद समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्याएं मौजूद रहीं।

 

 

कार्यक्रम की विशेष शोभा बने अतिथि – उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की धर्मपत्नी श्रीमती रामकुमारी देवांगन, श्रीमती ज्योति नरेंद्र देवांगन और श्रीमती दीपश्री रजनीश देवांगन। इसके साथ ही महापौर संजू देवी राजपूत की बहुएं दीपिका सिंह और स्वाति सिंह ने भी पूरे आयोजन में सहभागिता निभाकर उत्सव की गरिमा को और बढ़ाया।

 

समापन के अवसर पर सामूहिक भजनों और पुष्पवर्षा के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत तक भाजपा जिला कार्यालय का हर कोना गीत, नृत्य और उत्सव की उमंग से गूंजता रहा। सावन की फुहारों में नहाया यह आयोजन कोरबा की स्मृतियों में लंबे समय तक जीवंत रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.