May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सावन की फुहारों में नहाया भाजपा महिला मोर्चा का सावन उत्सव – लोकगीत, सुवा नृत्य और छत्तीसगढ़ी परंपरा की छटा ने बांधा समां

 

घंटों तक गीत-संगीत, नृत्य और उल्लास से गूंजता रहा भाजपा जिला कार्यालय परिसर

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। सावन के हरियाले मौसम में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय को उत्सव और लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया। सावन महोत्सव के इस भव्य आयोजन में परंपरा, लोककला और आनंद का अनोखा संगम देखने को मिला।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मंच पर छत्तीसगढ़ की लोकधुनों पर आधारित शानदार प्रस्तुतियों का आगाज हुआ।

 

सुवा नृत्य की मोहक प्रस्तुति प्रमिला सागर, उर्वशी राठौर और उनके दल ने दी, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं धनकुमारी गर्ग, शीतला विश्वकर्मा, स्मिता सिंह, सावित्री और अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ी रीमिक्स गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।

 

संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं लोकगीतों की धुन पर थिरकती रहीं। हर प्रस्तुति के साथ वातावरण में संस्कृति की सुगंध और उल्लास की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, महिला मंडल की अध्यक्ष, मंत्री, पार्षद समेत महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में सदस्याएं शामिल रहीं।

 

विशेष अतिथि के रूप में उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की धर्मपत्नी श्रीमती रामकुमारी देवांगन, श्रीमती ज्योति नरेंद्र देवांगन और श्रीमती दीपश्री रजनीश देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा महापौर संजू देवी राजपूत की बड़ी बहू दीपिका सिंह और छोटी बहू स्वाति सिंह भी पूरे आयोजन में सहभागिता निभाकर उत्सव की शोभा बढ़ाती रहीं।

 

 

 

कार्यक्रम का समापन सामूहिक भजनों और पुष्पवर्षा के साथ हुआ। अंत तक भाजपा जिला कार्यालय का पूरा परिसर गीत, नृत्य और उत्सव की उमंग से सराबोर रहा। सावन की फुहारों में नहाया यह आयोजन लंबे समय तक लोगों के दिलों में यादगार बनकर रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.