March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रामलला दर्शन योजना: करतला से 33 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या रवाना, जय श्रीराम के नारों से गूंजा परिसर

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबाछत्तीसगढ़ सरकार की “रामलला दर्शन योजना” के तहत जनपद पंचायत करतला से 33 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार सुबह अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। जत्थे के प्रस्थान के अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने अपने निज कार्यालय में यात्रियों को फल वितरण कर मंगलमय यात्रा की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

 

जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के दरबार में दर्शन का अवसर देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का हिस्सा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पदभार ग्रहण के 100 दिनों के भीतर इस योजना को लागू कर ऐतिहासिक पहल की है। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद बने राममंदिर का दर्शन अब हर छत्तीसगढ़वासी के लिए संभव हो रहा है।”

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत यात्रियों को अयोध्या तक सुरक्षित पहुंचाना, वहां ठहरने, भोजन की व्यवस्था और वापसी तक का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से यह योजना पूरे प्रदेश में संचालित की जा रही है।

अयोध्या के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालु उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि “सपने में भी नहीं सोचा था कि रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। प्रदेश सरकार ने जो अवसर दिया है, उसके लिए आभार व्यक्त करते हैं।”

बस को विदा करते समय करतला और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रियों के चेहरों पर उल्लास और भक्ति का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.