July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अयोध्या रवाना हुआ 36 श्रद्धालुओं का जत्था, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया सम्मान और विदाई

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए 36 श्रद्धालुओं के जत्थे को कोरबा नगर निगम परिसर से विदाई दी गई। इस अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर , एमआईसी सदस्य एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल, एमआईसी सदस्य ममता यादव, एमआईसी सदस्य अजय गोंड, एडिशनल कमिश्नर श्री विनय मिश्रा, पवन वर्मा एवं नगर निगम के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

महापौर एवं अधिकारियों ने सभी तीर्थयात्रियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और मंगलमय यात्रा की कामना की। इसके बाद महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों की बस को रवाना किया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन के लिए जाने का उत्साह साफ झलक रहा था। नगर निगम द्वारा इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.