August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा: बालको जोन में नाली और विकास कार्यों का औचक निरीक्षण, महापौर संजू देवी राजपूत और भाजपा पार्षदों ने दी सख्त चेतावनी – गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। नगर निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत बालको जोन में चल रहे नाली निर्माण और अन्य विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सोमवार को महापौर संजू देवी राजपूत और भाजपा पार्षदों की अगुवाई में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठे, जिस पर महापौर ने संबंधित ठेकेदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के पैसों से हो रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जोन कमिश्नर श्री एन.के. नाथ को निर्देशित किया गया कि सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण कराने के लिए नमूने NIT रायपुर भेजे जाएं। महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम के किसी भी विकास कार्य में भ्रष्टाचार या घटिया सामग्री का उपयोग पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना भाजपा शासित बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

बालको जोन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित कर्मचारियों पर महापौर ने नाराजगी जताई और जोन कमिश्नर को निर्देश दिए कि ऐसे कर्मचारियों पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता की सेवा में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस दौरान भाजपा के वार्ड पार्षद तरुण राठौर, वार्ड पार्षद सत्येंद्र दुबे, पार्षद चेतन मैत्री, भाजपा बालको मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रुन्हीजा, रेणु प्रसाद, राजा, जय राठौर, जिला भाजयुमो के अनुराग, अभिजीत त्रिपाठी, आर. नारायण और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी भी उपस्थित रहे। सभी ने महापौर संजू देवी राजपूत और भाजपा पार्षदों की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से नगर निगम क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही का नया अध्याय लिखा जा रहा है।

महापौर संजू देवी राजपूत ने मौके पर मौजूद ठेकेदारों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही करने वालों पर जुर्माना, ब्लैकलिस्टिंग और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “जनता ने भाजपा को सेवा का अवसर दिया है, और हम सुनिश्चित करेंगे कि हर विकास कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा हो।”

स्थानीय नागरिकों ने भी महापौर और पार्षदों की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा की टीम के सतत निरीक्षण से क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होगी और ठेकेदारों में जवाबदेही बढ़ेगी। महापौर ने यह भरोसा भी दिलाया कि इसी तरह प्रत्येक वार्ड का नियमित निरीक्षण किया जाएगा ताकि नगर निगम कोरबा का हर क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.