March 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा आगमन पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का होगा भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबाभारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिला के प्रभारी मंत्री माननीय श्री अरुण साव का कल कोरबा आगमन होने जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के द्वारा उनके स्वागत व सत्कार के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

आयोजन कल दिनांक 20 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक, कोरबा में होगा। जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं, सम्माननीय नागरिकों एवं भाजपा परिवारजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस गरिमामय अवसर को सफल बनाएं और उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन करें।

भाजपा कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों को भी इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार है।

धन्यवाद सहित,
गोपाल मोदी
जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी – जिला कोरबा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.