July 19, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एनटीपीसी प्रगति क्लब चुनाव में बीएमएस का जलवा, सभी पदों पर भारी जीत

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। एनटीपीसी प्रगति क्लब के संचालक मंडल के चुनाव में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रत्याशियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी पदों पर भारी मतों से जीत दर्ज की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री आदरणीय लखनलाल देवांगन जी के लघु भ्राता कौशल देवांगन एवं बीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (एनटीपीसी) सुरेन्द्र राठौर ने विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

चुनाव परिणामों में महासचिव पद पर जी.पी. सोनवानी, संयुक्त महासचिव पद पर अमर दीपक देवांगन, प्रशासनिक सचिव पद पर अविनाश कुमार और फिल्म सचिव पद पर खागेंद्र कुमार महतो ने शानदार जीत हासिल की।

 

विजय उत्सव के दौरान पूर्व पार्षद एवं मंडल उपाध्यक्ष संजय कुर्मवंशी, मंडल कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, महामंत्री महेंद्र ठाकुर, महादेव चौहान, मनोज केवट, बीएमएस उपाध्यक्ष भरत साहू, आर.सी. बेन, बरेठ, भोई, परमेश्वर केवट, गोपी भैया, वार्ड संयोजक मुकेश चंद्रा, पूर्व बूथ अध्यक्ष साहू सहित बड़ी संख्या में बीएमएस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे संगठन में खुशी का माहौल है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एस.के. मंडल, त्रिभुवन साहू और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने भी आयोजन को विशेष बना दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.