August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

NTPC प्रगति क्लब चुनाव में BMS का परचम, सभी पदों पर प्रत्याशी भारी मतों से विजयी

1 min read


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। एनटीपीसी प्रगति क्लब के संचालक मंडल के लिए हुए चुनाव में भारतीय मजदूर संघ (BMS) के सभी प्रत्याशियों ने भारी मतों से विजय हासिल की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री आदरणीय लखनलाल देवांगन जी के लघु भ्राता कौशल देवांगन जी एवं BMS के राष्ट्रीय अध्यक्ष (NTPC) सुरेन्द्र राठौर जी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

महासचिव पद पर जी पी सोनवानी जी, संयुक्त महासचिव पद पर अमर दीपक देवांगन जी, प्रशासनिक सचिव पद पर अविनाश कुमार जी एवं फिल्म सचिव पद पर खागेंद्र कुमार महतो जी ने शानदार जीत दर्ज की।

 

इस मौके पर पूर्व पार्षद एवं मंडल उपाध्यक्ष संजय कुर्मवंशी जी, मंडल कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा जी, महामंत्री महेन्द्र ठाकुर जी, महादेव चौहान, मनोज केवट, बीएमएस उपाध्यक्ष भरत साहू जी, आर सी बेन जी, बरेठ जी, भोई जी, परमेश्वर केवट जी, गोपी भैया जी, वार्ड संयोजक मुकेश चंद्रा जी, पूर्व बूथ अध्यक्ष साहू जी समेत बड़ी संख्या में BMS कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे संगठन में उत्साह का माहौल है और सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.