July 19, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“कांग्रेस की आदिवासी विरोधी साजिश के खिलाफ भाजपा की हुंकार”

 


अजजा मोर्चा ने फूंका झूठ का पुतला, राहुल गांधी से आदिवासियों से माफी की मांग

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रायपुर। कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता और आदिवासी मुख्यमंत्री के खिलाफ फैलाए जा रहे झूठे दुष्प्रचार से आक्रोशित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आज रायपुर में जोरदार प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी समाज के प्रति नफरत और उपेक्षा भरी हुई है।

कांग्रेस ने आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान किया, अब आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम कर रही”

विकास मरकाम ने कहा, “कांग्रेस और उसका आईटी सेल आदिवासी समाज के खिलाफ सुनियोजित साजिश रच रहा है। बलौदाबाजार के आदिवासी छात्रावास के लिए वाटर जग खरीदी मामले में झूठे और भ्रामक आरोप लगाकर एक ईमानदार आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। कांग्रेस की सोच में आदिवासियों के लिए न सम्मान है और न ही संवेदनशीलता। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चुनाव का विरोध किया और अब एक कर्मठ आदिवासी मुख्यमंत्री पर कीचड़ उछाल रहे हैं।”

मरकाम ने स्पष्ट किया कि जिस वाटर जग खरीदी को लेकर कांग्रेस हल्ला मचा रही है, वह प्रस्ताव 23 फरवरी 2025 को ही निरस्त कर दिया गया था। न तो किसी प्रकार का भुगतान हुआ और न ही सामग्री की आपूर्ति। इसके बावजूद कांग्रेस का आईटी सेल निरस्त प्रस्ताव का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। “यह कांग्रेस की फेक फैक्ट्री का सबसे शर्मनाक उदाहरण है। कांग्रेस जानबूझकर आदिवासी समाज को गुमराह कर रही है और उनके सम्मान पर चोट कर रही है।”

 

राहुल गांधी आदिवासियों से माफी मांगें”

अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा, “हम राहुल गांधी से मांग करते हैं कि वे आदिवासी समाज से माफी मांगे। अगर कांग्रेस आदिवासी विरोधी मानसिकता नहीं बदलेगी तो भाजपा सड़कों से लेकर सदन तक हर जगह उनका विरोध करेगी।” उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासी गौरव और सम्मान के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। “कांग्रेस आदिवासियों के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ बंद करे, वरना हर गांव और हर शहर में पुतला दहन की आग फैलेगी।”

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी कांग्रेस को चुनौती

आज के इस प्रदर्शन में भाजपा अजजा मोर्चा और युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, सुमित्रा मारकोले, प्रदेश उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर, प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष पुरन टेकाम, कमल सिंह सिकदार, योगेन्द्र ध्रुव, रायपुर जोन-6 अध्यक्ष बद्रीप्रसाद गुप्ता, पार्षदगण विनय प्रताप ध्रुव, प्रमोद साहू, विनोद नेताम, रवि सोनकर, रमेश सपहा समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर विदेशी राम धुर्वे, संतराम धुर्वे, राजेश छेदवी, फगनू धुर्वे, रामलखन सिंह पैकरा, चैनसिंह खुसरो, कांशीराम उइके, बारीलाल धुर्वे, तोरण ठाकुर, धनुष मरकाम, विकेश हिचामी, भूपेंद्र दर्रो, किशोर सिंह, कौशल प्रसाद, मन्नु धनगर, डिगेश्वर प्रसाद, अनिल कोसे, आशु पडोती, वेद सोरी, प्रदीप नायक, जयप्रकाश फुटान, रविंद्र ठाकुर, संदीप सोनी, राकेश सिंह, जितेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व पार्षद रजयंत सिंह ध्रुव, कौशल श्रीवास सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के इस षड्यंत्र के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की—
“आदिवासी सम्मान हमारा अधिकार है”
“कांग्रेस की गंदी राजनीति बंद करो”
“राहुल गांधी माफी मांगो”
“आदिवासी मुख्यमंत्री का अपमान नहीं सहेंगे”

विकास मरकाम ने संकल्प लिया कि भाजपा अजजा मोर्चा हर गांव, हर शहर में आदिवासी स्वाभिमान की रक्षा के लिए आंदोलन करेगा और कांग्रेस की झूठ की राजनीति को पूरी तरह बेनकाब करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.