March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*संवर रहा हमारा जगदलपुर, 50 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव का माना आभार*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में बस्तर का विकास सदैव प्राथमिकता में – किरण सिंह देव*

*जगदलपुर वासियों की मांग अनुरूप होगा शहर का विकास* – *किरण सिंह देव*

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर/जगदलपुर। नगर निगम क्षेत्र जगदलपुर को संवारने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से शहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के लिए 50 करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने जगदलपुर शहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री अरुण साव जी को पत्र लिखकर राशि की मांग की थी । जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने अपने पत्र में बोधघाट थाना से कमिश्नर ऑफिस तक बीटी सड़क चौड़ीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 35 के अंतर्गत एमपीएम हॉस्पिटल से एलआईसी रोड बीटी सड़क चौड़ीकरण कार्य, नगरोत्थान योजना से दलपत सागर विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण , मुक्तिधाम से समुंद चौक से पावर हाउस चौक से पंचपथ चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक चौड़ीकरण कार्य, नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु संबंधित पत्र प्रेषित कर राशि की मांग की थी । जिस पर उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी का जगदलपुर के चौमुखी विकास के लिए 50 करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी के प्रति सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

बस्तर के ऐतिहासिक धरोहर विशाल दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि बस्तरवासियों की वर्षों से बहुप्रतीक्षित मांग रही कि दलपत सागर को संवारनें व सुरक्षित करने के लिये योजनाबद्ध रुप से उसका सौंदर्यीकरण होगा, वहीं मुक्तिधाम से समुंद चौंक से पवार हाऊस चौक से पंचपथ चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी क्षेत्र के जनता की बहुप्रतीक्षित मांग इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। वहीं बोधघाट थाना से कमिश्नर ऑफिस तक बीटी सड़क निर्माण एवं एमपीएम हॉस्पिटल से एलआईसी रोड बीटी सड़क निर्माण कार्य हेतु राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन दोनों सड़को की मांग काफी दिनों से क्षेत्र की जनता ने रखी थी। जिसके निर्माण कार्य के लिए राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। साथ ही जगदलपुर शहर में हमारे बस्तर के छात्रों के लिए बहुप्रतीक्षित मांग नालंदा परिसर सैंट्रल लाईब्रेरी सह रीडिंग जोन 500 सीटर सर्व सुविधा युक्त सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य किया जाएगा एवं शहर के विकास के लिए अन्य निर्माण कार्य हेतु राशि स्वीकृत हुई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में बस्तर का विकास सदैव प्राथमिकता में रहा है। जगदलपुर शहर विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुआ है। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव महती प्रयास से हमारे दलपत सागर के योजनाबद्ध सौंदर्यीकरण कार्य , सड़क निर्माण कार्य, नालंदा परिसर निर्माण को साकार रूप देने की सार्थकता यथाशीघ्र सिद्ध होगी। श्री देव ने कहा कि बस्तरवासियों के मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जायेगा। सभी कार्य को जल्द शुभारंभ किया जायेगा। और क्षेत्र की जनता को सौगात दिया जायेगा। आने वाले अनेक वर्षों तक दलपत सागर सुरक्षित व प्राकृतिक सुंदरता का प्रतिरूप बना रहे, इस उद्देश्य के साथ दलपत सागर को संवारने योजनाबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण होंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.