March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“वाटर जग” विवाद पर भाजपा का प्रहार: कांग्रेस के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत, विधि सम्मत कार्रवाई की मांग

📌 रायपुर।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/    भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया एवं नमो एप सेल ने कांग्रेस पर झूठे प्रचार के जरिए प्रदेश में भ्रम फैलाने का गंभीर आरोप लगाते हुए बुधवार को सिविल लाइन थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा ने राष्ट्रीय कांग्रेस, छत्तीसगढ़ कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा सोशल मीडिया व नमो एप सेल के प्रदेश सह-संयोजक मितुल कोठारी ने बताया कि कांग्रेस द्वारा 15 और 16 जुलाई को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने “वाटर जग” की खरीदी को लेकर भ्रामक और झूठी जानकारी फैलाई, जबकि न तो ऐसी कोई खरीदी हुई है और न ही कोई भुगतान किया गया।

कोठारी ने यह भी बताया कि कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय के लिए “जनजातीय सीएम का कमीशन” जैसे शब्दों का उपयोग किया गया है, जो पूर्ण रूप से तथ्यहीन और अपमानजनक है। भाजपा ने इस कृत्य को प्रदेश की जनता को गुमराह करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश करार दिया है।

📄 पुलिस को सौंपे गए पत्र में भाजपा ने मांग की कि उक्त भ्रामक पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और उन्हें संचालित करने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार के झूठे प्रचार पर लगाम लगाई जा सके।

🗣️ इस दौरान भाजपा सोशल मीडिया सेल के सह-संयोजक मितुल कोठारी के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर (शहर) के जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, अर्पित सूर्यवंशी, रवि मिश्रा, मिनी पांडे और श्रद्धा मिश्रा समेत भाजपा सोशल मीडिया टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.