केंद्रीय ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे मंत्री लखन लाल देवांगन, 16-17 जुलाई को रहेंगे दिल्ली में




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन 16 एवं 17 जुलाई 2025 को दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वे भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित “सुरक्षित ऊर्जा भविष्य हेतु राज्य नेतृत्व पर मंत्री स्तरीय सम्मेलन” में शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी करेंगे।
मंत्री श्री देवांगन का यह दौरा राज्यों के बीच ऊर्जा नीति पर समन्वय, निवेश के अवसरों और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के मंत्रीगण ऊर्जा क्षेत्र के स्थायी विकास, ग्रीन एनर्जी और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार:
मंत्री लखन लाल देवांगन 16 जुलाई (बुधवार) को दोपहर 2:55 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
17 जुलाई को वे भारत मंडपम ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे।
सम्मेलन के बाद मंत्री देवांगन 17 जुलाई की शाम 7:20 बजे नियमित विमान सेवा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 8:55 बजे रायपुर लौटेंगे।
यह दौरा छत्तीसगढ़ की ऊर्जा जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों के लिए केंद्र सरकार के साथ मजबूत तालमेल स्थापित करने का अवसर भी प्रदान करेगा।


