March 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में गौहत्या की आशंका से मचा बवाल! स्कूल परिसर में मिला गाय का कटा सिर, बजरंग दल ने दी अल्टीमेटम – 48 घंटे में कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। विद्युत गृह विद्यालय क्रमांक-1 के पास गाय का कटा हुआ सिर और अन्य अंग मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह खबर आग की तरह फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते वहां आक्रोशित भीड़ जमा हो गई और लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

🚨 सावन में धार्मिक भावनाओं पर वार!
स्थानीय लोगों ने इसे सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि सावन जैसे पवित्र माह में इस तरह की घटना से हिंदू समाज की आस्था को गहरा आघात पहुंचा है। लोगों का आरोप है कि इस कृत्य के पीछे अवैध कत्लखानों का नेटवर्क हो सकता है, जो क्षेत्र में सक्रिय हैं।

बजरंग दल का अल्टीमेटम – 48 घंटे का वक्त
बजरंग दल के जिला संयोजक राणा मुखर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा:

> “यह केवल गौहत्या का मामला नहीं, यह हमारी आस्था और संस्कृति पर हमला है। यदि 48 घंटे के भीतर अवैध कत्लखानों को बंद कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो बजरंग दल सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। प्रशासन को इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी।”

📌 पूर्व में भी सामने आए ऐसे मामले
याद दिला दें कि कुछ समय पहले उरगा थाना क्षेत्र में भी गौमांस बरामदगी का मामला सामने आया था, जिसमें बजरंग दल और अन्य संगठनों ने जमकर विरोध दर्ज कराया था।

🕯️ दहशत में स्थानीय लोग, प्रशासन पर दबाव
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल है। लोग पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई इस तरह का दुस्साहस न कर सके।

🚨 पुलिस की कार्रवाई जारी
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.