March 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

₹32,000 के जग खरीदी पर कांग्रेस का झूठ बेनकाब – देवलाल ठाकुर बोले, “भ्रष्टाचार की महारानी कांग्रेस अब अफवाहों के सहारे”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बलौदाबाजार जिले के आदिवासी विकास विभाग में ₹32,000 प्रति जग की खरीदी को लेकर कांग्रेस जिस तरह झूठ फैलाने में जुटी है, वह उसकी हताशा का प्रमाण है। उन्होंने तथ्यों के साथ कांग्रेस के आरोपों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि –

✅ 1. प्रस्तावित खरीदी पहले ही रद्द हो चुकी है
बलौदाबाजार जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा छात्रावासों के लिए वाटर जग की प्रस्तावित खरीदी 23 फरवरी 2025 को ही जेम पोर्टल पर रद्द कर दी गई थी। कांग्रेस नेता जिस प्रस्ताव का हवाला दे रहे हैं, वह अब अस्तित्व में ही नहीं है।

✅ 2. ₹51 लाख का कोई भुगतान या आपूर्ति नहीं
₹32,499.50 प्रति जग की दर से 160 नग की संभावित खरीदी राशि लगभग ₹51 लाख थी, लेकिन इस पर कोई भुगतान नहीं हुआ। न ही कोई सामग्री की आपूर्ति की गई।

✅ 3. यह केवल तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा था
जेम पोर्टल पर उत्पाद चयन की प्रक्रिया केवल एक प्रारंभिक कदम होती है। मूल्य, गुणवत्ता और आवश्यकता का बहुस्तरीय मूल्यांकन होने के बाद ही अंतिम स्वीकृति दी जाती है। इसी प्रक्रिया में यह प्रस्ताव निरस्त हो गया।

✅ 4. खरीदी में पारदर्शिता के नियमों का पालन
प्रदेश में सभी विभागीय खरीदी जेम पोर्टल एवं भंडार क्रय नियमों के तहत होती है। शासन ने सख्त दिशा-निर्देश लागू किए हैं ताकि मूल्य और गुणवत्ता की पूरी जांच हो सके।

✅ 5. आदिवासी छात्रों के अधिकार सुरक्षित हैं
आदिवासी विकास विभाग छात्रों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी खरीदी का औचित्य सुनिश्चित किए बिना स्वीकृति नहीं दी जाती।

✅ 6. कांग्रेस कर रही जनता को गुमराह
देवलाल ठाकुर ने कहा कि “भ्रामक पोस्ट और बयान देकर कांग्रेस जनता को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। यह जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है और निंदनीय है।”

7. भाजपा और प्रशासन पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध
“हमारी सरकार जेम पोर्टल जैसे पारदर्शी प्लेटफॉर्म के जरिए हर प्रक्रिया को जनता के लिए सत्यापन योग्य बनाती है। इस मामले में भी पारदर्शिता बरती गई और खरीदी को समय रहते निरस्त कर दिया गया।”

🗣️ ठाकुर का तीखा सवाल:
छत्तीसगढ़ को घोटालों की दलदल में डुबोने वाली कांग्रेस अब दूसरों पर उंगली उठाने की नाकाम कोशिश कर रही है। जनता जानती है कि कौन पारदर्शिता और विकास के लिए काम कर रहा है।”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.