August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

(कोरबा) भाजपा बालको नगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, दिलेंद्र यादव बने अध्यक्ष – जय राठौर और संपत यादव को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबाभारतीय जनता पार्टी बालको नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन के मजबूतीकरण और आगामी चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए घोषित इस नई कार्यकारिणी को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल से सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुमित तिवारी, पूर्व पार्षद लोकेश्वर चौहान, वरिष्ठ नेता लखन लाल चंद्र, राजकुमार अज्ञेय समेत मंडल के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

घोषित नई कार्यकारिणी में दिलेंद्र यादव को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संजय साहू, दिलीप प्रजापति, मनोज झरिया और श्रीमती रेणु प्रसाद को सौंपी गई है। महामंत्री पद पर जय राठौर और संपत यादव की नियुक्ति की गई है। मंत्री के रूप में श्रीमती भुनेश्वरी चंद्रा, मीना ढहरिया, राजा शर्मा और श्रीमती माहेश्वरी गोस्वामी को जगह दी गई है। कोषाध्यक्ष के पद पर राकेश सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाएगी और क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक कार्यों में सक्रियता के निर्देश दिए।

🔹 घोषित नई कार्यकारिणी – बालको नगर मंडल भाजपा, जिला कोरबा (छ.ग.)
अध्यक्ष – श्री दिलेंद्र यादव
✅ उपाध्यक्ष – श्री संजय साहू, श्री दिलीप प्रजापति, श्री मनोज झरिया, श्रीमती रेणु प्रसाद
✅ महामंत्री – श्री जय राठौर, श्री संपत यादव
✅ मंत्री – श्रीमती भुनेश्वरी चंद्रा, श्रीमती मीना ढहरिया, श्री राजा शर्मा, श्रीमती माहेश्वरी गोस्वामी
✅ कोषाध्यक्ष – श्री राकेश सोनी

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.