August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा: पाली ब्लॉक में भारी बारिश से मड़वामौहा-लोहड़िया मार्ग की पुलिया बही, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। जिले में हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों की हालत खराब होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में पाली ब्लॉक के टाले नाले पर बनी पुलिया तेज बारिश की वजह से बह गई, जिससे मड़वामौहा से लोहड़िया तक का संपर्क मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिया के बह जाने से सड़क पर मिट्टी का भारी कटाव हुआ है और कई पेड़ भी जड़ से उखड़कर गिर गए हैं। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी दैनिक जरूरत की अधिकांश वस्तुएं पोड़ी क्षेत्र से आती हैं। पहले यह दूरी मात्र 5 किलोमीटर थी, लेकिन अब उन्हें 20 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय कर वहां पहुंचना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग या अस्थायी पुलिया निर्माण की मांग की है ताकि क्षेत्र का आवागमन बहाल हो सके और उन्हें भारी परेशानियों से राहत मिल सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.