August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा: कुदमुरा परिक्षेत्र में दो दंतैल हाथियों की सक्रियता, वन विभाग और पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में दो दंतैल हाथियों की मौजूदगी की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने आसपास के गांवों में निगरानी तेज कर दी है और ग्रामीणों को पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

वन विभाग के अनुसार दंतैल हाथी सामान्य हाथियों की तुलना में अधिक आक्रामक होते हैं और उनके हमले घातक साबित हो सकते हैं। जैसे ही इनकी सक्रियता की खबर मिली, विभाग की टीमें हरकत में आ गईं। संबंधित गांवों में मुनादी कर लोगों को जंगल की ओर जाने से बचने के लिए चेतावनी दी गई है।

इस बीच करतला पुलिस भी अपने सूचना तंत्र के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। पुलिस ने कहा कि जंगली जानवरों की गतिविधियां प्रभावित क्षेत्रों में खतरा बढ़ा देती हैं, इसलिए ग्रामीणों को सतर्क रहना आवश्यक है। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कोशिश है कि किसी प्रकार की अनहोनी न हो और हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.