August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में नशा मुक्ति को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, 10 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। जिले में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार और युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय और नगर निगम में आवेदन जमा कर यह मांग रखी कि जिले में संचालित सभी नशे के अड्डों पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाए।

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में कई ऐसी जगहें हैं जहां युवाओं को बैठाकर खुलेआम नशा परोसा जा रहा है। इन स्थानों पर पाबंदी लगाए बिना युवाओं को नशे के चंगुल से बाहर निकालना मुश्किल होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों पर कानूनी शिकंजा कसा जाए।

भाजपा नेत्री ऋतु चौरसिया ने भी इस अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए घातक है और इसे रोकना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द कदम उठाने का आग्रह किया।

वहीं, समाजसेवी राणा घोष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो संगठन को मजबूरन जन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह साफ होगा कि नशा मुक्त शहर बनाने के लिए सिस्टम कितनी गंभीरता से काम करता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.