August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको नगर मंडल में गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं का सम्मान, संतों और शिक्षकों को मिला श्रीफल सम्मान

1 min read

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। बालको नगर मंडल में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा गुरु सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जाकर साधु-संतों, शिक्षकों, कला एवं तकनीकी क्षेत्र के वरिष्ठ गुरुओं का श्रीफल और पुष्प देकर सम्मान किया।

 

मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव के साथ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुमीत तिवारी, राजा शर्मा, सत्येन्द्र दूबे, अर्चना रूनिझा, निखिल मित्तल, जय राठौर और संपत यादव उपस्थित रहे। इन सभी ने गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु ही समाज के मार्गदर्शक हैं और उनके आशीर्वाद से ही समाज में सद्भाव और विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।

 

 

कार्यक्रम के दौरान मंडल के कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे समाज में शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के प्रसार में गुरुओं के बताए मार्ग का अनुसरण करेंगे। गुरु सम्मान समारोह के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को पुनः स्मरण कराया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.