May 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गुरुपूर्णिमा पर भाजपा ने सेवानिवृत्त व वरिष्ठ शिक्षकों को किया सम्मानित, निवास पर जाकर शाल-श्रीफल भेंटकर लिया आशीर्वाद

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/ दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर एक विशेष पहल करते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान शाल व श्रीफल भेंट कर, तिलक लगाकर शिक्षकों का अभिनंदन किया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया।

 

पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मुख्य पुजारी श्री हरेंद्र नाथ जिया के निवास पर पहुंचकर सम्मान किया। इसके पश्चात वरिष्ठ शिक्षक श्री गोवर्धन दास बैरागी, श्रीमती राजश्री चौहान, मोहम्मद कासिम, एल.बी. यादव, श्री माधव सिंह गौड़, श्री शर्मा और पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण ठाकुर के निवास पर जाकर शाल-श्रीफल अर्पित किए।

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा, “गुरु केवल ज्ञान के स्रोत नहीं हैं, बल्कि वे जीवन की प्रेरणा भी हैं। शिक्षा, संस्कार और जीवन मूल्यों का संचार करने वाले सभी गुरुओं को गुरुपूर्णिमा पर मेरा नमन और शुभकामनाएं।”

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर, जनपद सदस्य रामु नेताम, पार्षद श्रवण कड़ती, मंडल अध्यक्ष जय भंसाली, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, पार्षद विनोद साहू, मंडल महामंत्री मोहन ठाकुर, राजेश बोरबन, कमला बैरागी, कीर्ति ठाकुर, कुंती झरना, कौशल्या ठाकुर, लक्ष्मी यादव, डे नारायण, गौतम भाटी, भूपेंद्र ठाकुर सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.