March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गुरु पूर्णिमा पर देवरी विद्यालय में शिक्षकों का सम्मान, भाजपा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम सम्पन्न

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मैनपाट चिंतन शिविर में दिए गए निर्देशों के अनुरूप पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अपनी संस्कृति व परंपरा के महत्वपूर्ण आयोजनों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से कोरबा जिला प्रभारी हितानंद अग्रवाल व सह प्रभारी संजय शर्मा के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में सादगीपूर्ण तरीके से किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। इस अवसर पर जवाली मंडल के प्रमुख पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार, महामंत्री महेंद्र कुमार यादव, मंत्री ईश्वर बघेल, राजकुमार कश्यप, विनोद दास, गुलाब दास महंत, बनवारी प्रजापति एवं दीपक पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्राम के प्रमुख नागरिकों में समयलाल यादव, महेंद्र साहू सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और गुरु महिमा कथा ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। प्राचार्य तंवर जी सहित बीएस पैकरा, अशोक किरण, नीलिमा साहू, जयसवाल सर, पंकज मैडम, मिश्रा मैडम, मंगल सिंह, लक्ष्मी राम कश्यप जैसे शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए श्रीफल, पेन व गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ज्ञान का सागर हैं। उनके बिना जीवन लक्ष्यहीन हो जाता है। आज के समय में बढ़ती दिशाहीनता व मूल्यों के ह्रास के बीच गुरु ही वह स्तंभ हैं जो व्यक्ति को अपने मूल की ओर लौटने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम का संचालन पोर्ते सर ने किया। समापन सत्र में सभी अतिथियों व ग्रामीणों के लिए स्वल्पाहार और प्रसाद की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की बाउंड्री वॉल की समस्या पर भी चर्चा हुई और इसे शीघ्र ही हल करने का आश्वासन दिया गया।

जवाली मंडल भाजपा की सक्रिय सहभागिता का उल्लेख करते हुए बताया गया कि हाल ही में मंडल पदाधिकारियों की बांकी मोगरा व पाली में भूमि पूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में, भाजपा कार्यालय कोरबा में जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के जन्मदिवस समारोह और जिला मंत्री संजय शर्मा के निज निवास में जन्मदिन बधाई कार्यक्रम में भी सहभागिता रही।

प्राचार्य तंवर जी ने अपने सभी शिक्षक साथियों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों को विद्यालय की सफलता में निरंतर सहयोग देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.