May 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में नगर निगम के पूर्व आयुक्त अशोक शर्मा के साथ बदतमीजी, गाड़ी की टक्कर के बाद पहली बार देखा गया उनका क्रोध

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ (कोरबा)। शहर के शांत और सौम्य छवि वाले नगर निगम कोरबा के पूर्व आयुक्त अशोक शर्मा को मंगलवार को गुस्से में देख हर कोई हैरान रह गया। घंटाघर क्षेत्र में उनकी गाड़ी को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। यही नहीं, गलती करने वाले कार चालक और उसके परिवार ने उलटे अशोक शर्मा के साथ बदतमीजी शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने घटनास्थल पर अपना आपा खो दिया।

कैसे हुआ विवाद?
जानकारी के अनुसार, घंटाघर से मुड़ापार की ओर जाने वाले मोड़ पर अशोक शर्मा की गाड़ी को एक लापरवाह चालक ने टक्कर मार दी। इस पर वे गाड़ी से उतरकर चालक को समझाइश देने लगे। लेकिन गाड़ी में सवार अन्य लोग अभद्रता पर उतर आए। स्थिति तब और बिगड़ गई जब गलत पक्ष ने बात संभालने की बजाय महिलाओं को आगे कर दिया। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

शहर की अव्यवस्था पर भी उठे सवाल
स्थानीय नागरिकों ने इस घटना के बहाने शहर की अव्यवस्थाओं की भी पोल खोली। सुभाष चौक से घंटाघर तक के क्षेत्र में दुकानों के आगे अवैध तरीके से वेरीगेट, गमले और अतिक्रमण की भरमार है। पेट्रोल पंप के सामने गमले रख दिए गए हैं और गुपचुप के ठेले सड़क किनारे कतार में खड़े रहते हैं, जिससे यातायात और आम राहगीरों को परेशानी होती है। नागरिकों का कहना है कि इन अतिक्रमणों पर भी तत्काल सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

स्थानीयों की मांग
लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि सुभाष चौक से घंटाघर तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए जाएं और गुपचुप ठेले वालों के लिए एक व्यवस्थित स्थान तय किया जाए ताकि यातायात बाधित न हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति भी रोकी जा सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.