March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको नगर सेक्टर-5 में शाला प्रवेश उत्सव: महापौर संजू देवी राजपूत ने बच्चों को दी सफलता की प्रेरणा, पुस्तक और गणवेश पाकर खिले नन्हें चेहरे

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//  (कोरबा)। शिक्षा की अलख जगाने और बच्चों में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से शासकीय प्राथमिक शाला सेक्टर-5, बालको नगर में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल भी मंच पर उपस्थित रहे।

 

शिक्षा के महत्व पर जोर
महापौर संजू देवी राजपूत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा धन है। यह बच्चों के सपनों को पंख देती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है। हम सभी का दायित्व है कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण दें, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो।”
विशिष्ट अतिथि हितानंद अग्रवाल ने कहा, “विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। अभिभावकों और शिक्षकों का संयुक्त प्रयास ही शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण बदलाव ला सकता है।”

 

अतिथियों ने किया नन्हें विद्यार्थियों का स्वागत
इस अवसर पर मंच पर जयनंद राठौर, मनोज भार्या, संपत यादव, देव देवांगन, माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती अनीता राठौर और प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती अंजलि तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक श्री आर. डी. केसकर व श्री नोहर चंद्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सधे हुए अंदाज में संचालन श्री शिवनारायण कुंभकार ने किया।

 मिष्ठान पाकर खिले बच्चों के चेहरे
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को पुस्तकें, गणवेश और मिष्ठान वितरित किए गए। नन्हें बच्चों के चेहरे उपहार पाकर खुशी से दमक उठे। इस दौरान विद्यालय परिवार – सावित्री वैष्णव, उषा शुक्ला, दीपा मिश्रा, शिखा पांडे, श्रद्धा साहू, राजेश्वरी चंद्रा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय परिवार की सराहनीय पहल
शाला प्रवेश उत्सव ने न केवल बच्चों में नई उमंग भरी बल्कि अभिभावकों में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई। विद्यालय के प्रधान पाठकों और शिक्षकों ने यह संदेश दिया कि हर बच्चा शिक्षा का अधिकार रखता है और विद्यालय परिवार उसके सपनों को साकार करने के लिए कटिबद्ध है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.