✨ “श्याम मित्र मंडल अध्यक्ष पद के लिए 10 जुलाई को मतदान, जगदीश सोनी ने श्याम भक्तों से मांगा समर्थन” ✨




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया 10 जुलाई 2025, गुरुवार को संपन्न कराई जाएगी। यह मतदान श्री श्याम मंदिर परिसर, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जगदीश सोनी ने श्याम भक्त सदस्यों और मतदाताओं के नाम जारी अपील में कहा कि श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा संचालित “श्री श्याम मंदिर” को और अधिक भव्य व व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करना हम सभी का साझा संकल्प है। उन्होंने कहा कि मंदिर की सेवा और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने, इसे सुसज्जित करने और बाबा के श्री चरणों में समर्पित करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।
सोनी ने अपील करते हुए कहा – “आपका एक-एक वोट मंदिर की प्रगति, सेवा और श्याम बाबा की महिमा को और ऊंचाई देगा। आओ हम सभी मिलकर श्री श्याम मंदिर कोरबा को सेवा, भक्ति और व्यवस्था में सर्वोत्तम बनाएं।”
श्याम भक्तों से उन्होंने अपील की कि वे मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और उन्हें प्रचंड मतों से विजयी बनाकर मंदिर की सेवा में योगदान देने का अवसर प्रदान करें।
🗓 मतदान तिथि: 10 जुलाई 2025, गुरुवार
🕙 समय: प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक
📍 स्थान: श्री श्याम मंदिर परिसर, कोरबा


