March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कांग्रेस की 10 साल की नाकामी पर भाजपा का प्रहार: गोपाल मोदी बोले – “सिर्फ लीपापोती और घोटाले, जनता को मिला भाजपा से असली समाधान”


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। शिवाजी नगर वार्ड क्रमांक 25 के तेलुगू मोहल्ला में पिछले 10 वर्षों से जमी हुई सीवर लाइन और कचरे के ढेर से त्रस्त जनता को आखिरकार भाजपा की सरकार और नगर निगम प्रशासन ने राहत दी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व और कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा श्रीमती मंजू सिंह, मंडल मंत्री श्री मिलाप राम बरेठ एवं श्री जीवा के सतत प्रयासों के चलते यह संभव हो पाया।

पिछले कई वर्षों से मुख्य सीवर लाइन जहां 3 फीट गहरी और 2 फीट चौड़ी बनी हुई थी, वहां रोड क्रॉसिंग के दौरान कांग्रेस कार्यकाल में महज 8 इंच की पतली पाइप लगाकर लीपापोती कर दी गई थी। परिणामस्वरूप, मोहल्ले में लगातार सीवर जाम की समस्या बनी रही। बदबू, गंदगी और बीमारियों के बीच रह रहे वार्डवासियों की हालत बेहद दयनीय हो गई थी।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेस ने अपने 10 वर्षों के शासन में जनता के बुनियादी हक को भी छीन लिया। नालियों की सफाई के नाम पर घोटाले किए गए और सीवर मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति। उनकी नाकामी का परिणाम यह था कि तेलुगू मोहल्ला नरक में तब्दील हो गया था। भाजपा ने जो काम कांग्रेस 10 साल में नहीं कर पाई, उसे कुछ ही दिनों में कर दिखाया। यह फर्क है नीयत और नीति का।”

 

नगर निगम आयुक्त एवं स्वच्छता प्रभारी श्री संजय तिवारी और श्री रामू पांडे के मार्गदर्शन में लगभग 500 मीटर लंबी सीवर लाइन की सफाई और चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। भाजपा की पहल और नगर निगम की संवेदनशीलता से तेलुगू मोहल्ला के लोग अब राहत की सांस ले रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकाल पर भाजपा का तीखा प्रहार
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में पांच वर्षों तक एक बार भी सीवरेज और नालियों की सफाई नहीं हुई। सिर्फ कागजों में सफाई के आंकड़े बनाए गए और जमीनी हकीकत में गंदगी का अंबार लग गया। डॉ. राजेश राठौर ने कहा, “कांग्रेस की नाकामी ने वार्डवासियों को नारकीय जीवन दिया। भाजपा ने जनता की आवाज सुनी और समाधान तक पहुंचाया।”

वार्डवासियों ने जताया आभार
तेलुगू मोहल्ला के नागरिकों ने भाजपा नेतृत्व और नगर निगम की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। उनका कहना है कि अब क्षेत्र में गंदगी और सीवर जाम की समस्या का स्थायी समाधान संभव हुआ है।

श्रीमती मंजू सिंह और श्री मिलाप राम बरेठ ने भी कहा कि भाजपा की सरकार और संगठन जनता की सेवा को सर्वोपरि मानते हैं। उनके प्रयासों से अब शिवाजी नगर का तेलुगू मोहल्ला साफ-सुथरा और सुगम जीवन की ओर बढ़ रहा है।

भाजपा ने जनता को दिया भरोसा
भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि काम करके दिखाती है। यही कारण है कि जनता कांग्रेस की विफलताओं को भुलाकर भाजपा पर भरोसा जता रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.