August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आरपी नगर फेस-2 नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर भक्तिमय माहौल, विधि-विधान से अभिषेक और भंडारे में उमड़ी भीड़

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। आरपी नगर फेस-2 स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का रुद्राभिषेक विधि-विधान के अनुसार किया। मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर गूंज उठा। अभिषेक एवं पूजन के पश्चात महाआरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।

 

पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत विशेष रूप से सम्मिलित हुईं। उन्होंने भगवान नर्मदेश्वर का आशीर्वाद लिया और मंदिर समिति व कॉलोनीवासियों को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। महापौर ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी स्थापना दिवस को भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। आयोजन में कॉलोनीवासियों का विशेष सहयोग रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.