कोरबा में श्रमजीवी पत्रकार संघ का परिचय मिलन समारोह संपन्न, नवीन पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा का परिचय मिलन समारोह 6 जुलाई को शहर के एक निजी होटल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा, गेंदालाल शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता, हरीश तिवारी और सामाजिक कार्यकर्ता ओमेंद्र सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवीन पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने मुख्य अतिथियों का शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथियों ने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभव साझा किए और पत्रकारों को समाज के प्रति अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।
इस समारोह में श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा के नवीन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों – पोड़ी-उपरोड़ा, दीपका, करतला, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, पाली और बालको – के नवनिर्वाचित अध्यक्षों व पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम का आयोजन श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना के मार्गदर्शन में दर्री इकाई अध्यक्ष भागवत दीवान और बालको इकाई अध्यक्ष जितेंद्र साहू द्वारा किया गया।
इस दौरान संघ ने कानूनी सलाहकार के रूप में सुभान अहमद सिद्दीकी, कृतेन्द्र कंवर और जगदीश पटेल की नियुक्ति की। सिद्दीकी ने कहा कि पत्रकारिता के दौरान यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो वे संघ के साथ मिलकर समाधान सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ पत्रकार रंजन प्रसाद, पुरुषोत्तम दुबे, राजकुमार शाह, धीरज दुबे, संभागीय अध्यक्ष राहुल डिक्सेना, संभागीय उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू, संरक्षक साजिद थॉमस, विनोद साहू, अनूप जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय राय, महेश कुर्रे, अभिषेक आदिल, शारदा पाल, रामचरण साहू, अनुज ठाकुर, विकास तिवारी, सतपाल सिंह, कोषाध्यक्ष बिरजू वाला, जिला प्रवक्ता आलोक पांडे, सोशल मीडिया प्रभारी मनहरण साहू, और अन्य कई पदाधिकारी व पत्रकार साथी शामिल हुए।
सभी उपस्थित पत्रकारों ने पत्रकारिता को एक जिम्मेदारी मानते हुए समाज के प्रति समर्पित रहने और निष्पक्ष रिपोर्टिंग का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी और एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।


