August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा बालको मंडल ने जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

1 min read


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा बालको ****/  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा परम् आदरणीय श्री गोपाल मोदी भैय्या (जिलाध्यक्ष-भाजपा कोरबा) के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में मंडल के सभी वरिष्ठ, ज्येष्ठ व श्रेष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की सदस्याएं, सभी वार्डों के पार्षदगण, युवा मोर्चा, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, गुलाल एवं जयकारों के साथ जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का स्वागत किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह प्रेम और सम्मान मेरी जिम्मेदारियों को और भी बड़ा बना देता है। हम सब मिलकर संगठन को और मजबूत बनाएंगे।”

मंडल अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने वक्तव्यों में गोपाल मोदी के नेतृत्व की सराहना की और उन्हें दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा और एकता देखने योग्य थी।

समापन में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नारे लगाए –
“भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” एवं “जय श्रीराम”।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.