March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जनसंपर्क विभाग में सुरजीत सिंह चौहान और मनीष यादव को पदोन्नति, मनीष का तबादला बालोद

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 05 जुलाई 2025। जनसंपर्क विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी कर दी है। इस सूची में जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा के दो अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

जशपुर जिले में अपनी सेवाएं देकर वर्ष 2023 से कोरबा जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी श्री सुरजीत सिंह चौहान को सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पदोन्नति दी गई है। खास बात यह है कि उन्हें कोरबा में ही पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा में वर्ष 2017 से अपनी सेवाएं दे रहे मनीष यादव को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति मिली है। साथ ही उनका स्थानांतरण बालोद जिले के लिए कर दिया गया है।

दोनों अधिकारियों की पदोन्नति पर जिला जनसंपर्क अधिकारी कमलज्योति ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “विभागीय दायित्वों के निर्वहन में इनकी भूमिका हमेशा सराहनीय रही है। हमें विश्वास है कि नई जिम्मेदारियों में भी ये उत्कृष्ट कार्य करेंगे।”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.