June 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली में रविवार को भाजपा के बड़े नेताओं का आगमन, कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचेंगे प्रदेश अध्यक्ष और पांच मंत्री

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  पाली। भारतीय जनता पार्टी के लिए रविवार, 06 जुलाई 2025 का दिन विशेष होने जा रहा है। इस दिन पाली नगर में एक के बाद एक पाँच मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का आगमन होने वाला है। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर होगा जब वे प्रदेश के दिग्गज नेताओं से सीधे मुलाकात कर सकेंगे और संगठनात्मक दिशा पर मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल भवन, पाली में होगा, जहां दोपहर 12:00 बजे प्रदेश के मंत्रीगण कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद क्रमबद्ध रूप से नेता गण वन विश्राम गृह, पाली में पहुंचेंगे।

आगमन का समय और स्थान विवरण इस प्रकार है:

✅ मंगल भवन, पाली

12:00 बजे – माननीय श्री अरुण साव जी, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

12:00 बजे – माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

✅ वन विश्राम गृह, पाली

1:00 बजे – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी

1:30 बजे – माननीय श्री टैंक राम वर्मा जी, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

3:45 बजे – माननीय श्री केदार कश्यप जी, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

4:30 बजे – माननीय श्री राम विचार नेताम जी, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

भाजपा मंडल पाली ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर नेता गण का स्वागत करें और उनकी उपस्थिति का लाभ उठाएं। यह कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती और आगामी गतिविधियों के लिए दिशा तय करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.