March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली में भाजपा के दिग्गजों का आगमन रविवार को, जिला भाजपा ने कार्यकर्ताओं से की अपील – प्रदेश अध्यक्ष और पांच मंत्री देंगे मार्गदर्शन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  पाली (कोरबा)। भारतीय जनता पार्टी के लिए रविवार, 06 जुलाई 2025 का दिन खास होने जा रहा है। इस दिन पाली नगर में प्रदेश अध्यक्ष सहित छत्तीसगढ़ सरकार के पाँच मंत्री कार्यकर्ताओं से मिलने और संगठनात्मक दिशा देने पहुंचेंगे। भाजपा जिला कोरबा ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर नेताओं का स्वागत करने और इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे मंगल भवन, पाली से होगी, जहां मंत्रीगण कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद नेता क्रमशः वन विश्राम गृह पाली में पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

कार्यक्रम का समय और स्थान इस प्रकार है:

✅ मंगल भवन, पाली
🕛 12:00 बजे – माननीय श्री अरुण साव, मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
🕛 12:00 बजे – माननीय श्री लखनलाल देवांगन, मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

✅ वन विश्राम गृह, पाली
🕐 1:00 बजे – माननीय श्री किरण सिंह देव, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
🕜 1:30 बजे – माननीय श्री टंकराम वर्मा, मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
🕞 3:45 बजे – माननीय श्री केदार कश्यप, मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
🕟 4:30 बजे – माननीय श्री राम विचार नेताम, मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

भाजपा जिला कोरबा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे तय समय पर कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचे, ताकि नेताओं का भव्य स्वागत हो सके और संगठन की आगामी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.