August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“कोरबा शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए रोटरी क्लब और नगर निगम ने मिलाए हाथ”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   रोटरी क्लब ऑफ कोरबा और नगर पालिक निगम के बीच शहर के विकास, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को लेकर सहयोग की नई पहल शुरू हुई है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में सचिव संतोष जैन व सदस्यों ने नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय से सौजन्य भेंट कर शहर के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

इस मुलाकात में नगर आयुक्त ने रोटरी क्लब ऑफ कोरबा को शहर में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का यह सहयोग शहर को हराभरा और स्वच्छ बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाएगा। आयुक्त ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक संगठनों की भागीदारी से शहरी विकास की गति और तेज होगी।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि क्लब शहर में वृक्षारोपण और स्वच्छता को लेकर एक व्यापक अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष पारस जैन, प्रदीप कोचर और नरेश अरोड़ा भी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

रोटरी क्लब और नगर निगम के इस संयुक्त प्रयास से न केवल शहर का पर्यावरण सुधरेगा बल्कि नागरिकों में भी स्वच्छता और हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। यह सहयोग आने वाले समय में कोरबा शहर के विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ने वाला साबित होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.