March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा भाजपा मंडल की आवश्यक बैठक संपन्न, पार्टी कार्यों की मजबूती पर हुआ मंथन

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कटघोरा। दिनांक 3 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श करना रहा।

 

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अपने सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा कोरबा के जिला मंत्री संजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मंडल महामंत्री समजीत सिंह और राम प्रसाद कोराम उपस्थित रहे। इनके साथ स्नेहलता पटेल, अजय धन्नोदिया, अविनाश केसरवानी, उतरा चौहान, देकरांत देवांगन एवं बैसाखू यादव सहित अनेक कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

सभी नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने और जनसंपर्क को तेज करने पर जोर दिया। बैठक का समापन संगठनात्मक एकता और समर्पण के संकल्प के साथ किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.