August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महाकाल भक्त मंडल कोरबा की भव्य तैयारियाँ, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने सभा स्थल का लिया निरीक्षण

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा द्वारा आगामी धार्मिक आयोजन की तैयारियाँ पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ की जा रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी सभा स्थल पहुंचे और आयोजन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान मंडल के कोषाध्यक्ष और समिति के सदस्यगण भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मंच व्यवस्था, साफ-सफाई, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, भंडारा स्थल, सुरक्षा और दर्शन मार्ग जैसी महत्वपूर्ण तैयारियों की जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष को दी।

श्री गोपाल मोदी ने तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, एकता और संस्कृति की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने मंडल को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

महाकाल भक्त मंडल कोरबा द्वारा भक्तों की सुविधा और सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार मेहनत कर रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.