May 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। ****/ कोरबा रेलवे स्टेशन परिसर से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह घटना 1 जुलाई की रात्रि करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब एक अज्ञात युवक ने स्टेशन के बाहर खड़ी टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 AW 9597) को चुरा लिया।

चोरी की यह पूरी वारदात स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि रिमझिम बारिश के बीच एक युवक बड़ी ही सहजता से गाड़ी को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

चोरी हुई बाइक राजू केन नामक व्यक्ति की बताई जा रही है, जो सीतामढ़ी के निवासी हैं और वर्तमान में निहारिका क्षेत्र में एक सफाई ठेकेदार के अधीन सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि किसी कार्य से रेलवे स्टेशन आए थे और अपनी बाइक स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी कर दी थी। जब वापस लौटे तो गाड़ी गायब मिली।

घटना की सूचना तत्काल कोतवाली थाना को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि यदि किसी ने संदिग्ध गतिविधि देखी हो या चोरी से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह तत्काल पुलिस को सूचित करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.