पूर्व सांसद डॉ. बंसीलाल महतो की जयंती पर बालकों मंडल ने किया वृक्षारोपण, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि




कोरबा, 1 जुलाई 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा लोकसभा क्षेत्र के प्रथम सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय डॉ. बंसीलाल महतो जी की जयंती के अवसर पर भाजपा बालकों मंडल द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के भाव से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव ने की। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक तोमर, पार्षद तरुण राठौर, पार्षद सत्येंद्र दुबे, पार्षद मंगल बंदे, डॉ. आलोक सिंह, केशव चंद्र, निखिल मित्तल, धीरज झा, लाल बहादुर चौहान, अभिषेक तिवारी, अविनाश त्रिपाठी, घनश्याम पटेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सभी ने स्व. डॉ. बंसीलाल महतो के समाज और राजनीति में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. बंसीलाल महतो न केवल एक लोकप्रिय सांसद थे, बल्कि उन्होंने जनहित के कार्यों और विकास की दिशा में कोरबा क्षेत्र को नई दिशा दी थी। उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर पार्टी के कार्यकर्ता समाज सेवा के पथ पर अग्रसर रहेंगे।
इस अवसर पर युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और स्व. डॉ. महतो की स्मृति को जीवंत रखने का प्रयास किया गया।


