March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एनएबीएच मान्यता से सुसज्जित हुआ बालको अस्पताल, गुणवत्ता युक्त सेवाओं की दिशा में बड़ी उपलब्धि

 

बालकोनगर, 01 जुलाई 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  बालको अस्पताल को नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (NABH) की प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त हुई है। यह मान्यता देश के अस्पतालों को दिए जाने वाले सर्वोच्च गुणवत्ता प्रमाणनों में से एक है और यह स्वास्थ्य सेवा के उच्चतम मापदंडों का पालन करने का प्रतीक मानी जाती है।

एनएबीएच मान्यता प्राप्त कर बालको अस्पताल ने रोगी-केंद्रित सेवा, सटीक डायग्नोस्टिक प्रणाली और सुरक्षित इलाज के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त किया है। यह मान्यता अस्पताल की सेवा गुणवत्ता, पारदर्शिता, कार्य-कुशलता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

चिकित्सक दिवस के अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने अस्पताल के चिकित्सकों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया और पूरी टीम को एनएबीएच की मान्यता मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि कोरबा जैसे औद्योगिक जिले में बालको अस्पताल के माध्यम से हम अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा पा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें।”

बालको के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा ने कहा कि यह उपलब्धि टीम के निरंतर प्रयास और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा, “हम अपने मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज देने के लिए निरंतर नवाचार और उन्नत तकनीकों को अस्पताल में शामिल कर रहे हैं।”

बालको अस्पताल की विशेषताएं:

125 बेड की सुविधा से युक्त यह अस्पताल केवल बालको कर्मचारियों ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के नागरिकों को भी चिकित्सा सेवा देता है।

अस्पताल में सामान्य चिकित्सा, नेत्र रोग, ईएनटी, स्त्री रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग, दंत चिकित्सा, रेडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी समेत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ मौजूद हैं।

24 विशेषज्ञ डॉक्टर, 09 विजिटिंग कंसल्टेंट, 69 नर्स एवं 126 स्टाफ सदस्य अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं।

अस्पताल द्वारा समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जागरूकता अभियान, टीकाकरण कार्यक्रम, तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सेवाएं दी जाती हैं।

यह मान्यता न केवल बालको अस्पताल के लिए बल्कि पूरे कोरबा क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है, जो अब और अधिक सुदृढ़ एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में अग्रसर है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.